News

गांधी मैदान में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

गांधी मैदान में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा – 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया। वहीं इस मौके पर पटना समेत पूरे बिहार में जश्न का माहौल है। लोग हर्ष और उल्लास से गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। पटना में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया गया है। ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रशासन व पुलिस के शीर्ष अधिकारी सहित कोरोना योद्धा शामिल रहे।

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि बिहार में हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। न्याय के साथ विकास की नीति पर निरंतर कार्य कर रही है। राज्यपाल गांधी मैदान में आयोजि गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराने के बाद अपना संबोधन दे रहे थे। इसके पहले उन्होंने जवानों के परेड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि अपराध, भ्रष्टाचार और संप्रदायिकता बिहार सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है।  

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया।झंडा फहराए जाने के बाद परेड शुरू हुआ। बिहार पुलिस और बीएमपी के जवानों की टुकड़ी एकएक कर मंच के सामने से गुजरी और राज्यपाल ने सलामी ली। इस बार परेड में ATS के जवान भी शामिल हुए। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। जांच के बाद आमंत्रण कार्ड व पास के आधार पर प्रवेश दिया गया। प्रवेश के पहले अतिथियों को सुरक्षा जांच के साथ ही कोरोना टेस्ट से भी गुजारा गया। इसके लिए हर प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजर के साथ कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए थे। 

 

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर फहराया तिरंगा

गांधी मैदान पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने वहां पर झंडे की सलामी के बाद सुरक्षा बलों की टुकड़ी की भी सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

बिहार में शराबबंदी का सच

कंप्यूटर विजन सिंड्रोम – लक्षण और उपचार // Computer Vision Syndrome – Symptoms and Treatment

Leave a Reply