News

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व छठ संपन्न

शनिवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ संपन्न हो गया। राजधानी पटना में आज गंगा नदी के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में लाखों महिला और पुरुष व्रतधारियों ने उगते हुए सूर्य को नदियों और तालाबों में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया। सुबह के अंधेरे में ही लोगों ने घाटों पर पहुंचना शुरू कर दिया था और आज सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व छठ संपन्न हो गया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर छठ पूजा मनाया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था का महापर्व छठ के अंतिम दिन शनिवार अहले सुबह अपने आवास एक, अणे मार्ग में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा ईश्वर से राज्य एवं देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये प्रार्थना की।

गंगा किनारे और छतों पर भी छठ की धूम

पटना के घाटों पर इस बार भी कोरोना के बावजूद भारी भीड़ उमड़ी। लोग मास्क पहने नजर तो आए पर भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखीं।

दूसरी तरफ़ इसबार घर के छतों पर भी छठ बनाने वालों की संख्या भी काफ़ी अधिक थी। आस्था के सागर में लोग अपने अपने ढंग से छठ मना कर डूबकि लगा रहे थे। दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं का 36 घंटे का निराहार व्रत समाप्त हुआ और उसके बाद हीं व्रतधारियों ने अन्न ग्रहण किया। चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन शुक्रवार को व्रतधारियों ने नदियों और तालाबों में अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया था।

Biharis celebrate Chhath in UK and USA

छठ महापर्व की कहानी

Leave a Reply