News

लोकआस्था के महापर्व छठ

लोकआस्था के महापर्व छठ

लोकआस्था के महापर्व छठ के मौके पर शुक्रवार की शाम व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य प्रदान किया। छठ महापर्व की आस्था बिहार के घाटों पर बिखर गई है। घाटों पर हर तरफ श्रद्धालु दिखे और महापर्व मनाया गया। पटना में गंगा के घाटों पर श्रद्धालु सूप पर फल, ठेकुए, कसार सजाकर पहुंचे। इन्हें छठी मइया को अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में एक अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस में परिवार के साथ छठ पूजा की। मुख्यमंत्री की भाभी छठ व्रत करती हैं। वो इस बार भी छठ पर्व कर रही हैं। सीएम आवास परिसर में बने छोटे तालाब में उन्होंने शुक्रवार की शाम पहला अर्घ्य दिया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने परंपरागत रूप से जल देकर अर्ध्य दिया।

हर किसी पर चढ़ा भक्ति का रंग

आज शहर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय दिखा। हर आमों ख़ास अपने अपने ढंग से छठ पूजा को मना रहा था । शुक्रवार की सुबह से मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी जलाकर व्रतियों द्वारा घर-घर में ठेकुआ का प्रसाद बनाया गया भक्त और भगवान का सीधा संवाद है छठ। आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अगली सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। चार दिन के इस पर्व में महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला उपवास रखा है। छठ सभी जातियों और धर्मों को जोड़ने वाला महापर्व है और घाटों पर इसका नजारा साफ दिखाई पड़ा।

Biharis celebrate Chhath in UK and USA

छठ महापर्व की कहानी

Leave a Reply