News

समस्तिपुर और दरभंगा में बाढ़ का ख़तरा/ केंद्रीय जल आयोग ने एलर्ट जारी किया

बिहार में इस साल विनाशकारी बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अभी अभी केंद्रीय जल आयोग ने जो एलर्ट जारी किया है, उसके अनुसार आने वाले सात घंटे समस्तिपुर और दरभंगा के लाखों लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इन सात घंटों के दौरान बूढ़ी गंडक और अधवारा समूह की नदियाँ अब तक अपने हाइयस्ट लेवल पर पहुँच जाएगी। इसका अर्थ ये हुआ की ये नदियाँ 1987 और 2004 का लेवल भी पार कर सकती हैं। 

बिहार पहले से ही बाढ़ से है बेहाल

गुरुवार को बाढ़ से दो नए जिले सीवान और मधुबनी भी प्रभावित हो गए थे। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार अब तक राज्य के 14 जिलों के 108 प्रखंडों की 972 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हो गई हैं। इससे 40 लाख आबादी बाढ़ की चपेट में आई है।

 

बिहार में मिले 2082 कोरोना संक्रमित

Leave a Reply